बदायूं मेें 27 केंद्रों पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का बडा खेल

0
236
बदायूं में गृह मंत्रालय की फर्जी

यूपी के बदायूं जनपद में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का बडा खेल चल रहा है जो सोमवार को पकड में आया है। जनपद के म्याऊं में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अरविंद कुमार ने इसक भंडा फोड किया है।
यहां बता दें कि म्याऊं में एक जनसेवा केंद्र पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनने की बात म्याऊं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा अरविंद कुमार को जानकारी मिली कि यहां पर फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं इसके बाद प्रभारी डा अरविंद कुमार ने अपने ड्राईवर को भेजकर एक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की बात कराई इसके बाद वह स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का भंडा फोड करते हुए जनसेवा केद्र वाले लडके को पकड कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी करने पर पता लगा कि इस जनसेवा केंद्र वाले लडके का जाल पूरे जिले में फैला हुआ है। जिले के 27 केंद्रों पर यह कारनामा चल रहा है। Read More ——–बिसौली: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल
इस प्रकरण को पकडने को जब एमओआईसी डा अरविंद कुमार ने अपने ड्राईवर को डमी केन्डीडेट बनाकर जनसेवा केंद्र पर भेजा तब जनसेवा केंद्र वाले ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के 400 रू मांगे व मात्र 20 मिनट में ही तैयार कर दिया। यह प्रमाण पत्र प्राप्त होते ही एमओआईसी चकित रह गए इसके बाद उन्होंने कारवाई के लिए यह कदम उठया है। इसके बाद एमओआईसी ने जनसेवा केंद्र वाले को पकड कर पुलिस को सौंप दिया। लेकिन पुलिस ने उसे अपनी हिरासत मे ंतो ले लिया लेकिन कोई कारवाई नहीं की है। जबकि अलापुर जनसेवा केंद्र संचालक को पकडने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है। अगर इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच हो तब कई जनसेवा केंद्र संचालकों के कारनामे खुलकर सामने आऐंगे।

Read More ——–आसफपुर : पत्रकार को धमकी देने वाली महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही न होने से पत्रकारों में रोष

(Visited 155 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here