बिसौली से वापस लौट रहे युवक को गोली मारी, घायल

0
181
बिसौली से वापस

बिसौली से वापस अपने घर लौट रहे युवक की बाइक रोककर गोली मारी। जिससे युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
यहां बता दें कि यूपी के जनपद उघैती थाना क्षेत्र के गांव भुडिया का रहने वाला बिजनेश यादव बिसौली से अपने घरेलू कार्य करके वापस लौट रहा था। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में बिजनेश के सालों ने बिजनेश की बाइक रूकवा ली। इसके बाद उसे गोली मार दी। गोली युवक के कमर के नीचे लगने से वह घायल हो गया।

READ MORE==मुलायम सिंह की स्मृति में हुए कार्यक्रम में कुर्सी के लिए भिडे सपा नेता, वीडियो वायरल

इसके बाद युवक गिर गया। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन उससे पहले ही फायर की आवाज पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के इकट्ठा होते देख हमलावर भाग गए। बताते हैं कि बिजनेश का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी कारण इस गोली कांड का होना बताया जा रहा है। इस घटना के संबंध में एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि यह विवाद पति पत्नी के आपसी विवाद का है। लगभग दो साल से पत्नी नहीं आ रही है। दोनों पक्षों में आपस में मुकदमेबाजी भी चल रही है। मामले की जांच चल रही है। अभी तहरीर नहीं आई है तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा।

READ MORE==शाहजहांपुर की मस्जिद में धार्मिक ग्रथ जलाए, बवाल, मुकदमा दर्ज

(Visited 392 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here